Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. IPS सतीश गोलचा बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, वर्तमान में डीजी (जेल) की थी जिम्मेदारी

IPS सतीश गोलचा बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, वर्तमान में डीजी (जेल) की थी जिम्मेदारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली पुलिस की कमान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को सौंप दी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसबीके सिंह को पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। अभी एसबीके सिंह के पास दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज था। एसबीके सिंह महज 21 दिन तक ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर रहे। गौरतलब है कि हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में चूक हुई थी।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

जानें कौन हैं सतीश गोलचा?

1992 बैच के AGMUT कैडर के अफसर गोलचा इससे पहले तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG) थे। वे दिल्ली पुलिस में कई अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं। सतीश गोलचा ने पहले दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी (इंटेलिजेंस) के तौर पर भी काम किया है। इससे पहले वे डीसीपी, ज्वाइंट सीपी और स्पेशल सीपी जैसे पदों पर भी रह चुके हैं। जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे, उस दौरान वे स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी के तौर पर भी उन्होंने काम किया है।

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के डीजी संजय बेनीवाल के रिटायर होने के बाद गोलचा को तिहाड़ का नया डीजी बनाया गया था। हालांकि अब उन्हें दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
Advertisement