IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। यूपी सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के साथ ही बड़े स्तर पर पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें आईपीएस अफसर अभिनव त्यागी को अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस आदित्य बंसल को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
पढ़ें :- बिहार को मिलने जा रहा है नया मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने लिया राज्यसभा सांसद की शपथ, दिल्ली में हो रही है एनडीए की बैठक
इसके साथ ही आईपीएस चिराग जैन को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस विक्रम दहिया को पीलीभीत का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अनुकृति शर्मा की नियुक्ति अपर पुलिस अधीक्षक संभल के पद पर की गई है। आईपीएस अभिजीत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर नियुक्त किया गया है।
पीपीएस अफसरों के तबादलों की सूची