IPS Transfers: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के तबदले किए गए। इमसें कई पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर भी बदले गए हैं। इसके साथ ही, कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। रमित शर्मा लखनऊ के एडीजी जोन और प्रभाकर चौधरी आईजी रेंज नियुक्त किए गए हैं।
पढ़ें :- कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है, तभी तो एक तरफ वार्ता चल रही है और दूसरी तरफ सपा टिकट वितरण कर रही: पंकज चौधरी
यूपी सरकार ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। सबसे अहम बदलाव कमिश्नरेट में हुआ है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना के पद पर भेजा गया है।
गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पिछले चार वर्षों से लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। अब उन्हें गाजियाबाद पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही, गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर की कमान सौंपी गई है।
पढ़ें :- अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 घंटे के सफर कर जनकपुर पहुंची, यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी