Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPS Transfers: उत्तर प्रदेश में शनिवार शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शनिवार शाम 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ और कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय बनाया गया है। इसके साथ ही चारु निगम को पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ से सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाया गया। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर के पद पर भेजे गए। प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय में तैनाती दी गई। रवि शंकर निम सेनानायक 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर बनाए गए हैं।

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल, अब वे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

Advertisement