iQOO Neo 9 Pro Specification : आईकू अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Neo 9 Pro को 22 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस को टीज किया है। जिसमें फोन के कैमरे और स्टोरेज समेत कई खूबियों का खुलासा हो गया है। संभावना है कि चीन में पहले ही लॉन्च किए जा चुके फोन की तरह ही भारतीय वेरिएंट में भी समान स्पेसिफिकेशंस होंगे।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
कंपनी की ओर से साझा की गयी जानकारी के मुताबिक, iQOO Neo 9 Pro को दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा, जिसमें 8GB + 256GB और 12GB + 256GB को शामिल होंगे। स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा होगा। आगामी फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ पेश किए जाने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इस डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट और MEMC सपोर्ट भी दिया जाएगा। चीन वेरिएंट के समान ही भारत में भी iQOO Neo 9 Pro को दो कलर ऑप्शन फाइरी रेड और कॉन्कर ब्लैक में पेश किया जाएगा।