Iran Attack on Israel : ईरान ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह (Hezbollah chief Hassan Nasrallah) और अन्य प्रमुख नेताओं की हत्या के प्रतिशोध में इजरायल पर मिसाइलों की बौछार (missiles fired on Israel)की। ईरान ने इजरायल पर 200 से ज्यादा मिसाइलें दागी। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स इस हमले को इंतजाम करार दे रही है। ईरान के द्वारा उठाया गया यह कदम संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है।
पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त
इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Iran’s Supreme Leader Ali Khamenei) ने ‘एक्स’ प्रोफाइल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बहुत सारी मिसाइल रखी हुई दिखाई दे रही हैं और कुछ मिसाइल दागी जा रही हैं।
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘घबराओ नहीं खुदा की मदद बहुत जल्द आने वाली है। जीत करीब है।’ इस पोस्ट के बाद खामेनेई ने एक और ट्वीट कर लिखा, ‘खुदा की मदद से, जायोनी शासन पर हमारे प्रहार और भी मजबूत हो जाएंगे।’ ईरान ने मंगलवार रात को इजरायल पर करीब 200 मिसाइलें दागी हैं। जिसके बाद इजरायल ने भी पलटवार का ऐलान किया है।
نَصرٌ مِنَ الله و فَتحٌ قرِيب… pic.twitter.com/l53SfjEslF
— KHAMENEI.IR | فارسی
(@Khamenei_fa) October 1, 2024 पढ़ें :- Pakistan Explosion : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि