Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ईरान ने इजरायली नेताओं की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत इन नेताओं को मारने की धमकी

ईरान ने इजरायली नेताओं की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत इन नेताओं को मारने की धमकी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान (Iran) ने इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) , रक्षा मंत्री योआव गैलेंट (Defense Minister Yoav Galant) और सेना प्रमुख हर्जी हलेवी (Army Chief Herzi Halevi)  समेत 11 लोगों की मोस्ट वांटेड लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट हिब्रू और अंग्रेजी भाषा में जारी की गई है, जिसमें तस्वीरों के साथ 11 लोगों के नाम हैं। इस लिस्ट को “इजरायली आतंकवादियों के खात्मे की लिस्ट” के रूप में जारी किया गया है। यह कदम ईरान (Iran)  और इजरायल (Israel)  के बीच बढ़ते तनाव को और बढ़ा सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

ईरान की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हैं पीएम नेतन्याहू समेत ये नाम

बेंजामिन नेतन्याहू – प्रधानमंत्री

योआव गैलेंट – रक्षा मंत्री

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

हर्जी हलेवी – जनरल स्टाफ़ के प्रमुख

टोमर बार – इज़रायली वायु सेना के कमांडर

सार सलामा – इजरायली नौसेना के कमांडर

तामिर यादई – ग्राउंड फोर्स के प्रमुख

अमीर बारम – जनरल स्टाफ के उप प्रमुख

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

अहरोन हलीवा – सैन्य खुफिया प्रमुख

ओरी गॉर्डिन – उत्तरी कमान के प्रमुख

येहुदा फॉक्स – मध्य कमान के प्रमुख

एलिएजर टोलेडानो – दक्षिणी कमान के प्रमुख

बता दें कि बीते मंगलवार को ईरान (Iran) ने इजरायल पर लगभग 180 मिसाइलें दागी थी, जिनमें से कई मिसाइलें ईरान (Iran) के ही क्षेत्रों में गिरी और कुछ इजरायली शहरों को हिट किया। ईरान के विपक्षी दलों के मुताबिक, कुछ मिसाइलें ईरान (Iran) के इस्फहान और जांजन जैसे क्षेत्रों में गिरीं। इस हमले के बाद, इजरायल ने उत्तर और दक्षिण हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया है।

ईरान के खुफिया मंत्रालय (Iran’s Intelligence Ministry) ने हिब्रू में एक धमकी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वे जल्द ही इजरायल की सुरक्षा संस्थानों के प्रमुखों और प्रधानमंत्री को खत्म कर देंगे। ईरान (Iran) तब लड़ाई के मूड में आ गया जब इजरायली सेना (Israeli Army) ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमले में संगठन प्रमुख हसन नसरल्लाह (Hezbollah  Head Hassan Nasrallah) को मार गिराया। बीते दिनों मिसाइल हमले को भी ईरान ने उनकी और हमास के पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हानिया की मौत का बदला बताया था।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

इस बीच इजरायल की सेना (Israeli Army) ने लेबनान में घुसी हुई है। लेबनानी सेना ने एक बयान में कहा कि इजरायली सेना (Israeli Army)  ने देश के दक्षिणी सीमा के खेरबेट यारून और अदाइस्सेह गांवों में 400 मीटर तक घुसपैठ की, फिर पीछे हट गई। हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने कहा था कि उसने बुधवार को तड़के अदाइस्सेह में घुसपैठ करने वाली इजरायली सेना का सामना किया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।

Advertisement