Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran-US War :  यूएई में ऑस्ट्रेलियाई सैन्य ठिकाने पर ईरान का हमला , अल मिन्हाद बेस पर मचा हड़कंप

Iran-US War :  यूएई में ऑस्ट्रेलियाई सैन्य ठिकाने पर ईरान का हमला , अल मिन्हाद बेस पर मचा हड़कंप

By अनूप कुमार 
Updated Date

Iran-US War : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है। युद्ध के बीच दोनों तरफ से हमले जारी है। खबरों के अनुसार बुधवार की सुबह दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में कई जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई, क्योंकि ईरान ने खाड़ी देशों पर अपने जवाबी हमले जारी रखे।  हमलों के बीच ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज (Australian PM Anthony Albanese) ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे (AEDT) एक ‘ईरानी प्रोजेक्टाइल’ (‘Iranian Projectile’) एयर बेस के ठीक बाहर वाली सड़क पर आकर गिरा। ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके के बाद वहां भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों के रहने की जगह और क्लीनिक को मामूली नुकसान हुआ है। पीएम ने साफ किया कि फिलहाल वहां मौजूद 100 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई सैनिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इस हमले में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिसर के अंदर भौतिक क्षति हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में “बेस के ऑस्ट्रेलियाई हिस्से में स्थित एक आवास ब्लॉक और चिकित्सा सुविधा को मामूली क्षति पहुंची।

पढ़ें :- Iran-US War : ड्रोन ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास और होटल को बनाया निशाना, तेल क्षेत्र पर भी हमला हुआ

निशाने पर क्यों है अल मिन्हाद एयर बेस?
यह एयर बेस ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत खास है क्योंकि यहां से उनकी सेना लॉजिस्टिक्स, निगरानी और ट्रेनिंग का काम संभालती है। खास बात यह है कि यहां सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका के सैनिक भी तैनात रहते हैं। जंग शुरू होने के बाद से इस बेस पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले भी एक ईरानी ड्रोन यहां गिरा था, लेकिन तब कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Advertisement