Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. दिवाली से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, नहीं बुक हो रहे तत्काल टिकट, यात्री परेशान

दिवाली से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, नहीं बुक हो रहे तत्काल टिकट, यात्री परेशान

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) के मौके पर लाखों लोग घर जाने के लिए तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच, जब तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) का समय है तो IRCTC की वेबसाइट (IRCTC Website) अचानक डाउन हो गई है। वहीं, IRCTC का मोबाइल ऐप (IRCTC Mobile App) भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में लोग परेशान हैं कि टिकट बुक कैसे करें?

पढ़ें :- तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे CJP कार्यकर्ता, हिरासत के बाद दीपके का PM मोदी को संदेश, बोले- ‘You cannot denotify the resistance’

IRCTC की वेबसाइट (IRCTC Website) पर लिखे नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगले एक घंटे तक सभी साइटों के लिए बुकिंग और कैंसिलेशन उपलब्ध नहीं होगा। कैंसिलेशन या टीडीआर फाइल (TDR Filed) करने के लिए 08044647999 और 08035734999 पर कॉल करें या etickets@rcte.co.in पर ईमेल कर सकते हैं। त्योहार के मौके पर तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त वेबसाइट डाउन (Website Down) होने से परेशान लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर IRCTC के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

पढ़ें :- Pakistan Train Accident : रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, छह लोगों की मौत, 30 घायल
पढ़ें :- 'नेशनल हेरिटेज ऑनर अवार्ड' ​विनर अनमोल जैन 'अंश' हिंदी साहित्य को कर रहे हैं समृद्ध, 30 से अधिक पुस्तकों का कर चुके हैं संपादन व संकलन

जानें IRCTC वेबसाइट क्यों बंद हुई?

IRCTC की वेबसाइट पहले भी कई बार ऐसी समस्याओं का सामना कर चुकी है। वेबसाइट पर मैसेज लिखा आ रहा है कि अगले कुछ घंटे तक टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, IRCTC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि ऐसा क्यों हुआ? बता दें कि आमतौर पर मेंटेनेंस के समय वेबसाइट डाउन होती है।

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों की बहुत डिमांड होती है। वहीं, तत्काल बुकिंग एक आसान तरीका है, जिसमें लोग आखिरी समय पर टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन वेबसाइट के बंद होने से यह मौका भी छिन गया, जिससे लोग निराश हैं।

पढ़ें :- OnePlus 16 Launch : वनप्लस 16 लॉन्च , जानें बैटरी और फीचर्स
Advertisement