Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डेपुटेशन पर आए अधिकारियों का मक़सद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है? अखिलेश यादव ने साधा निशाना

डेपुटेशन पर आए अधिकारियों का मक़सद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है? अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में डेपुटेशन पर आए अधिकारियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या इनका मकसद प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। बता दें कि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अक्सर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। विभिन्न मुद्दों को लेकर वो सरकार को घेरते रहते हैं। इस बार उन्होंने डेपुटेशन पर आए अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें मूल प्रदेश में वापसी के किए जाने की भी बात कही है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उप्र में सुदूर… दूरदराज़ से जो अधिकारी डेपुटेशन पर आए हैं, उनका मक़सद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। जनता से जो लूटा जा रहा है, उसका हिस्सा किस-किस को जा रहा है? ऐसे अधिकारी पूरे देश में उप्र की पुलिस की छवि बिगाड़ रहे हैं। इनकी तुरंत जांच कर मूल राज्य में ‘प्रदेश वापसी’ हो।’

Advertisement