Israel Iran War : ईरान और इजरायल संघर्ष के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है। खबरों के अनुसार, गाजा और लेबनान में इजरायल के हमलों के जवाब में, ईरान ने इजरायल पर 200 से अधिक मिसाइलों से हमला किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मंगलवार को कहा कि उसने गाजा और लेबनान पर इजरायली हमलों ((Israeli attacks on Gaza and Lebanon)) का जवाब दिया है। इस हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों (European countries) ने इजरायल का समर्थन किया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजरायल ने पलटवार किया, तो तेहरान भी फिर से हमला करेगा।
पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त
दूसरी तरफ डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के पास दो बम धमाकों से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है। डेनमार्क पुलिस ने बुधवार को कहा कि वे कोपेनहेगन के उत्तरी बाहरी इलाके में इजरायली दूतावास के आसपास हुए दो विस्फोटों की जांच कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
डेनमार्क के कोपेनहेगेन में इजरायली दूतावास के पास धमाके की सूचना है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान का मिसाइल हमला असफल रहा, लेकिन उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।