नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। इजरायल की मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा को हमले में मार दिया गया है। सैयद माजिद ने 48 घंटे पहले ही रक्षा मंत्री पद की शपथ ली थी। बता दे इजरायल और ईरान के युद्ध में अमेरिका इजरायल का साथ दे रहा है। वहीं ईरान अकेला ही दोनों देशों से लड़ रहा है। बता दे कि इस युद्ध में अभी तक ईरान के कई बड़े नेताओं की मौत हो चुंकी है।
पढ़ें :- US-Israel-Iran War : ईरान से जंग के बीच अमेरिकी नागरिकों को ट्रंप सरकार का निर्देश, बोला - खुद करो अपनी सुरक्षा…
बीते शनिवार को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था। इस हमले में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसका बदले लेने के ईरान ने यूएई पर हमला कर दिया था। ईरान के हमले में यूएई में अमेरिका दूतावास पूरी तरह तबाह हो गया था। इसके बाद युद्ध और तेज हो गया और दो पक्ष एक दूसरे पर जमकर बमबारी करने लगे। पिछले चार दिनों से लगातार युद्ध चल रहा है। वहीं ईरान के रक्षामंत्री आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद सैयद माजिद अब अल-रेजा ने रक्षा मंत्री पद की शपथ ली थी। ईजरायल ने दावा किया है कि मंगलवार को किए गए हमले में ईरान के नए रक्षा मंत्री भी मारे है। यह हमला तेहरान में किया गया था, जहां सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई है। इस युद्ध में अभी तक 750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल के रक्षामंत्री काट्ज ने साफ कहा कि ईरान पर भारी बमबारी जारी रहेगी। यह हमले तब तक नही रूकेंगे, जब तक ईरान की मिसाइल क्षमता और परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म न हो जाए।