नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ (Chief S Somnath) को कैंसर होने का पता चला है। सोमनाथ को कैंसर होने का उस दिन पता चला, जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था। टारमक मीडिया हाउस के साथ एक इंटरव्यू में सोमनाथ (Somnath) ने पुष्टि की है कि स्कैन में से एक कैंसर में बढ़ोतरी देखी गई थी। सोमनाथ (Somnath) ने कहा कि ‘चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च (Chandrayaan-3 Mission Launch) के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय यह मेरे लिए साफ नहीं था, मुझे इसके बारे में साफ समझ नहीं थी।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
उन्होंने कहा कि उनको कैंसर का पता उसी दिन चला था, जिस दिन आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) लॉन्च किया गया था। यह डाइग्नोसिस न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और सहकर्मियों के लिए भी एक झटका था, जो इस चुनौतीपूर्ण अवधि में उनके साथ थे।
खबरों के मुताबिक 2 सितंबर, 2023 को जब भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला, आदित्य एल1 (Aditya-L1 ) सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपनी यात्रा पर निकली, तो एस सोमनाथ (Somnath) का नियमित स्कैन हुआ, जिसमें उनके पेट में कैंसर का पता चला।
इस अप्रत्याशित खोज के बाद उन्हें आगे के स्कैन के लिए चेन्नई ले जाया, जिससे वंशानुगत बीमारी की मौजूदगी की पुष्टि हुई। कुछ ही दिनों में यह साफ हो गया कि उन्हें अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौती का भी सामना करना पड़ा है।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार