नई दिल्ली। AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 100 साल से RSS ने देश और देश के आंदोलनों को कमजोर करने की कोशिश की है। ये सच्चाई किसी से छिपी हुई नहीं है। लेकिन देश के इतिहास को न मिटाया जा सकता है और न फिर से लिखा जा सकता है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेजों को चिट्ठियां लिखकर आंदोलन को कमजोर करने का सुझाव दिया था। संविधान की स्थापना के बाद भी ये संविधान के प्रति साजिश रचते रहे हैं। इसी कड़ी में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि- हमें आजादी 1947 में नहीं मिली थी, अब जाकर मिली है। पवन खेड़ा कहा कि इससे पहले ऐसी टिप्पणी हिमाचल प्रदेश की मंडी से BJP सांसद भी कर चुकी हैं। ये इन लोगों के मन में संविधान के प्रति दुर्भावना है, जो हमें बार-बार दिखाई देती रही है।
LIVE: Congress party briefing by Shri @bhupeshbaghel at AICC HQ, New Delhi. https://t.co/Xsbh7MvdP8
— Congress (@INCIndia) January 16, 2025
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
RSS का इतिहास सभी को पता है ,ये लोग हिटलर-मुसोलिनी को मानने और उनके रास्ते पर चलने वाले लोग हैं : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अगर ये बात किसी और देश में कही गई होती तो केस दर्ज कर मोहन भागवत को गिरफ्तार कर लिया जाता। मोहन भागवत और उनके संगठन के लोग संविधान के बारे में समय-समय पर बयान देते रहे हैं। BJP के सांसदों ने भी कहा था वे संविधान बदल देंगे, जिससे स्पष्ट होता है कि वे संविधान को नहीं मानते हैं। सभी जानते हैं कि RSS को तिरंगा स्वीकार करने में 52 साल लग गए। उन्होंने कहा कि RSS का इतिहास सभी को पता है। जब लाखों भारतीय आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, तब ये अंग्रेजों के साथ भागीदार बनकर काम कर रहे थे। ये लोग हिटलर-मुसोलिनी को मानने और उनके रास्ते पर चलने वाले लोग हैं।
RSS-BJP के लोग कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं
भूपेश बघेल ने कहा कि RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं। देशभक्ति क्या है- ये हमें न सिखाएं। पूरे देश ने देखा है कि आजादी की लड़ाई में RSS की क्या भूमिका थी और RSS किस के साथ थी। BJP सरकार संस्थानों पर कब्ज़ा कर लगातार सामाजिक संरचना और आर्थिक नींव को कमजोर करने का काम कर रही है। राहुल जी का दृष्टिकोण लोकतांत्रिक, समावेशी और न्यायपूर्ण है। इन मूल सिद्धांतों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इन सिद्धांतों के रास्ते में रोड़ा अटकाने वालों के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी जी और कार्यकर्ता लड़ाई लड़ते रहेंगे।