Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना सपना था, मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया : सीएम योगी

महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना सपना था, मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बहराइच को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि, महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन, मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महाराज सुहैलदेव और महर्षि बालार्क के नाम पर मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जा चुका है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

इसी धरती पर विदेशी आक्रांता सालार मसूद को रौंदने वाले महाराजा सुहेलदेव जी को सम्मान देने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि, महाराजा सुहेलदेव के अनुयायी, सालार मसूद के अनुयायियों से हाथ नहीं मिला सकते। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कोई सच्चा राष्ट्रभक्त आक्रांताओं के सामने कभी सिर नहीं झुका सकता। वह न अपने पथ से हटेगा, न डिगेगा।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैं पूछना चाहता हूं आपसे कि क्या महाराजा सुहेल देव जी को सपा, बसपा या कांग्रेस ने सम्मान दिया था? महाराजा जी को भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार ने सम्मान दियाा है। जिन महापुरुषों ने 1000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं को सबक सिखाने का काम किया, उन महापुरुषों का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। राष्ट्रनायक सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नाम पर केन्द्र सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, राष्ट्रनायक सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान करने का काम हाल ही में सपा पार्टी ने किया। ऐसे महापुरुष की तुलना उन्होंने देशतोड़क जिन्ना से किया। एक तरफ वो लोग है और दूसरी तरफ भाजपा है जो महापुरुषों को सम्मान देती है।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

उन्होंने कहा कि, यूपी में डबल इंजन सरकार 15 करोड़ लोगों को डबल राशन दे रही है। कोरोना काल में भी भाजपा सरकार ने फ्री राशन, फ्री टेस्ट, ‘मुफ्त वैक्सीन-सबको वैक्सीन’, यही है सबका साथ, सबका विकास। यही है राम राज्य। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, बुआ हो या बबुआ, चाहे भाई-बहन, ऐसे लोग विदेश में जाकर छुट्टी मनाते हैं। उन्हें कोरोना काल में जनता से कोई सरोकार नहीं था। उसी समय भाजपा ‘सेवा ही समर्पण’ अभियान से जन-जन के सुख-दुख की साथी बनी और जनसेवा का पर्याय बनी।

इसके साथ ही योगी सरकार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के दौरान भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं उस पर आपका विश्वास पाने के लिए यह यात्रा आई है। उन्होंने बताया कि आज ही अयोध्या में 75 जनपदों के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर 500 और 250 आयुष केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह चिकित्सा की दुनिया में मील का पत्थर साबित होंगा।

पढ़ें :- चुनाव आयोग से बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने का दिया आदेश
Advertisement