Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसान और लोगों की पीड़ा देखकर बहुत दुख हुआ…हिमाचल में आपदा ​पीड़ितों से मिलने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसान और लोगों की पीड़ा देखकर बहुत दुख हुआ…हिमाचल में आपदा ​पीड़ितों से मिलने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

मनाली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल में आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शिमला, कुल्लू, मनाली और मंडी के कई गांवों का दौरा यिका और आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

बुधवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, देवभूमि हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मनाली और मंडी के कई गांवों में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसान और लोगों की पीड़ा देखकर बहुत दुख हुआ। हिमाचल की जनता राज्य सरकार के साथ मिलकर, एकजुटता की जिस भावना के साथ संकट का सामना कर रही है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।

उन्होंने कहा कि, इसी भावना के तहत मैं केंद्र सरकार से पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील करती हूं। इस भयानक आपदा के समय जब हिमाचल के किसानों को मदद की जरूरत है, तब मोदी सरकार द्वारा विदेशी सेब पर आयात ड्यूटी घटा कर हिमाचल के बागबानों को चोट पहुंचाना उचित नहीं है। हिमाचल की जनता केंद्रीय सरकार और प्रधानमंत्री जी से ये उम्मीद रखती है कि इस संकट के समय में, उनकी नीतियां हिमाचल की मदद करें और जनता को आपदा का सामना करने का हौंसला दें।

Advertisement