Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP : बिहार सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही वह चारो सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद) की सदस्यता ग्रहण करने वाले बिहार के दूसरे सीएम बन गए हैं। वहीं, नीतीश के शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी को एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा।
पढ़ें :- हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने, 2032 तक रहेगा कार्यकाल, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दिलाई पद की शपथ
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”
नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2026
पढ़ें :- बिहार को मिलने जा रहा है नया मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने लिया राज्यसभा सांसद की शपथ, दिल्ली में हो रही है एनडीए की बैठक
इसके अलावा, पीएम मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने को लेकर बधाई दी है। पीएम ने लिखा, “हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि माननीय राष्ट्रपति जी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”
हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि माननीय राष्ट्रपति जी ने उन्हें राज्यसभा के लिए…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2026