Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Itel Ace 3 Heera :  949 रुपये में लॉन्च हुआ आईटेल ऐस 3 हीरा , जानें फीचर्स और बैटरी

Itel Ace 3 Heera :  949 रुपये में लॉन्च हुआ आईटेल ऐस 3 हीरा , जानें फीचर्स और बैटरी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Itel Ace 3 Heera :   टेक कंपनी Itel ने बजट फीचर फोन खरीदारों को ध्यान में रखते हुए Ace 3 Heera पेश किया है। बुधवार को भारत में लॉन्च हुए इस फोन में 1.8 इंच की डिस्प्ले, 1,000mAh की बैटरी और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 949 रुपये है।

पढ़ें :- रूस-यूक्रेन युद्ध में हवाई हमलों में 8 लोगों की मौत, 45 घायल, एयर डिफेंस नाकाम

टेक दिग्गजों का मानना है कि बजट फीचर फोन सेगमेंट में यह नया फोन Nokia और Lava के हाल ही में लॉन्च हुए फीचर फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

खासियतें –
डिस्प्ले और बनावट
कॉम्पैक्ट 1.8-इंच डिस्प्ले, जो नीले, बैंगनी और काले रंगों में उपलब्ध है।

चार्जिंग और बैटरी
1000mAh की AI-ऑप्टिमाइज़्ड बैटरी और मॉडर्न USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 9.64 घंटे तक लगातार बात करने और 177 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने में माहिर है।

यूटिलिटीज़
इसमें वायरलेस FM रेडियो, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, डिजिटल टॉर्च और डुअल-सिम सपोर्ट शामिल हैं।

पढ़ें :- सिर्फ 3 घंटे में आपत्तिजनक पोस्ट होगी डिलीट, नए नियम पर बोले केजरीवाल- मोदी जी, आप जितना लोगों की आवाज़ दबाएंगे, उनका गुस्सा उतना ही बढ़ेगा

वारंटी
मैन्युफैक्चरिंग में खराबी होने पर 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट पॉलिसी मिलती है।

यह डिवाइस पूरे भारत में स्थानीय itel रिटेल स्टोर के ज़रिए ऑफ़लाइन बेचा जाता है।

रिप्लेसमेंट ऑफर
कंपनी इस फोन के साथ 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।

Advertisement