Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोरबी त्रासदी के 22 दिन हो गए, मगर दुर्घटना के असली ज़िम्मेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई: राहुल गांधी

मोरबी त्रासदी के 22 दिन हो गए, मगर दुर्घटना के असली ज़िम्मेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat assembly election 2022) से ठीक पहले ही मोरबी में हुई दर्दनाक घटना में करीब 135 लोगों से ज्यादा की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद विपक्षी नेता लगातार भाजपा को घेर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस मुद्दे को लेकर लगातार केंद्र और गुजरात की भाजपा सरकार पर हमलावर हैं।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

एक बार फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कहा कि, मोरबी त्रासदी के 22 दिन हो गए, मगर दुर्घटना के असली ज़िम्मेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। दरअसल, इस घटना के बाद अक्सर ये सवाल उठते हैं कि मोरबी त्रासदी के असली गुनहगार कौन हैं और उन पर कब कार्रवाई होगी।

इसी को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है कि, मोरबी में लगभग 150 लोग मारे गए, उनमें 47 मासूम बच्चे थे। त्रासदी को 22 दिन हो गए। मगर, दुर्घटना के असली ज़िम्मेदार, न पकड़े गए और न ही उनके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही हुई। गुनहगारों का साथ, भ्रष्टाचारियों का विकास-यही है भाजपा का Corruption & Commission मॉडल।

Advertisement