जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले (Jabalpur District) में एक ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रैवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
जानकारी के अनुसार, हादसा जबलपुर (Jabalpur) से करीब 50 किलोमीटर दूर नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे (Nagpur-Prayagraj National Highway) पर सुबह करीब नौ बजे बजे हुआ। सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था, इस दौरान उसने लोगों से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना (Collector Deepak Saxena) , एसपी संपत उपाध्याय (SP Sampat Upadhyay) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार भी लोग आंधप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। यह प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में स्नान करने के लिए आए थे। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनकी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई।
दो को निकाला, एक व्यक्ति अब भी ट्रैवलर में फंसा
पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रैवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक सक्सेना (Collector Deepak Saxena) ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद एक कार भी टकराई
पढ़ें :- Sanskriti Sansad : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ , जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर के बाद सामने से आ रही एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई।