Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे जगदीश विश्वकर्मा, चुनाव से चला बड़ा दांव!

गुजरात BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे जगदीश विश्वकर्मा, चुनाव से चला बड़ा दांव!

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहा संश्य लगभग समाप्त हो गया है। जगदीश विश्वकर्मा के नाम पर मुहर लगी है, जो अब गुजरात के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। साथ ही, आगामी विधानसभा का चुनाव भी उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कहा जा रहा है कि, भाजपा के इस कदम से सियासी हलचल जरूर मच गयी है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- दुश्मन आंख लगाए बैठा है, अगर बंट गए तो कटने के लिए रहना तैयार

जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल) निकोल सीट से विधायक हैं और प्रदेश अध्यक्ष के लिए उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इनके विरोध में कोई भी नामांकन नहीं दाखिल किया है, जिससे साफ है कि वो निर्विरोध चुने गए। अब आगामी विधानसभा चुनाव भी इनके ही नेतृत्व में पार्टी गुजरात में लड़ेगी। बता दें कि, जगदीश विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ काम किया है। जब जगदीश विश्वकर्मा अहमदाबाद के जिला अध्यक्ष थे, तब भूपेंद्र पटेल स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। दोनों ने अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी को शानदार सफलता दिलाई थी। अब दोनों राज्य स्तरीय जोड़ी के रूप में काम करेंगे।

भाजपा ने ओबीसी चेहरे पर लगाया दांव
भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी चेहरे पर दांव लगाकर बड़ा ​सियासी कदम उठाया है। बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने गुजरात में अमित चावड़ा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। वहीं, अब भाजपा ने भी ओबीसी नेता को अध्यक्ष बनाकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है। इससे यह साफ है कि गुजरात की राजनीति में ओबीसी वोट बैंक को लेकर सियासी टकराव और तेज होगा।

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने पहली बार सदन में पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, राज्य में बढ़ी है प्रति व्यक्ति आय, जानिए डिटेल
Advertisement