Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जय जय श्रीराम, जय जय श्रीराम…और कुछ’, ग्वालियर में मुस्लिम CSP हिना खान को लगाने पड़े धार्मिक नारे?

जय जय श्रीराम, जय जय श्रीराम…और कुछ’, ग्वालियर में मुस्लिम CSP हिना खान को लगाने पड़े धार्मिक नारे?

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित अदालत परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने के बाद विवाद थमने  का नाम नहीं ले  रहा है । मूर्ति को लेकर विरोध में उतरे वकीलों के एक धड़े और दूसरी ओर पक्षधर ग्रुप के बीच जमीन से लेकर सोशल मीडिया  पर तनाव जारी है। इसी बीच हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा की बयानबाजी से मूर्ति लगाने का पक्षधर समाज भड़क उठा।  एहतियातन पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

पढ़ें :- VIDEO: भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर महिला को बाल पकड़ कर पटका, लाठी से जमकर पीटा, मूकदर्शक बने रहे राहगीर

इसी बीच, शहर के सिटी सेंटर इलाके में रामचरितमानस (रामायण) पाठ के आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी क्षेत्र की CSP हिना खान और एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थको के बीच बहस हो गयी। प्रशासनिक दबाव के चलते हनुमान मंदिर पर ताला लगा दिया गया और पाठ का सामान लौटा दिया गया जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब अनिल मिश्रा के लोग पटेल नगर स्थित एक हनुमान मंदिर के पास टेंट लगाकर रामचरितमानस का पाठ करना चाहते थे, लेकिन सीएसपी ने टेंट का सामान वापस लौटा दिया।

एडवोकेट अनिल मिश्रा ने सीएसपी पर ‘सनातन की विरोधी’ होने का आरोप लगा दिया। इस आरोप के जवाब में सीएसपी हिना खान ने जोर-जोर से ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और कहा, “नहीं, मैं नहीं हूं सनातन की विरोधी…”

मंदिर पर ताला, फिर बीच सड़क पर धरना

अनिल मिश्रा और उनके समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन के दबाव के चलते हनुमान मंदिर पर ताला डाल दिया गया, जिसके कारण उन्हें बिना पाठ किए वापस लौटना पड़ा. लोगों ने गुस्से में सवाल किया, “क्या हम पाकिस्तानी हैं?” मंदिर पर ताला लगने से नाराज अनिल मिश्रा और उनके समर्थक पटेल नगर में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए. धरने के दौरान उन्होंने ‘सीताराम सीताराम’ का जाप शुरू कर दिया और ‘पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए. पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर नारेबाजी, सीएसपी और एडवोकेट अनिल मिश्रा की तीखी बहस, और टेंट का सामान वापस जाते हुए साफ देखा जा सकता है.

पढ़ें :- उज्जैन के तराना में बवाल: तनाव के बीच उपद्रवियों ने किया पथराव और आगजनी, पुलिस अलर्ट

 

 

Advertisement