Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jail Ka Jawab Vote Se : आप का नारा ‘जेल का जवाब वोट से’, लोकसभा चुनावी कैंपेन व पोस्टर लॉन्च

Jail Ka Jawab Vote Se : आप का नारा ‘जेल का जवाब वोट से’, लोकसभा चुनावी कैंपेन व पोस्टर लॉन्च

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बिना अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पहली बार चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है। पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर पर ‘जेल का जवाब वोट से’ का नारा दिया गया है। इस कैंपेन को आप संजय सिंह और पार्टी संगठन महामंत्री संदीप पाठक और प्रदेश संयोजक गोपाल राय और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लॉन्च किया है।

पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है। अब जिम्मेदारी हम पर है। दिल्ली के दो करोड़ लोगों पर है। जिनके लिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने सब कुछ दांव पर लगा दिया है, चाहे वह मंत्री हों या सरकार, लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए अपना संघर्ष कभी नहीं रोका। दिल्ली में शुरू हुई ईमानदार राजनीति को खत्म करने की साजिशें चल रही हैं। लेकिन अगर दिल्ली ने ऐसी राजनीति को जन्म दिया है, तो इसकी रक्षा करना दिल्ली की जिम्मेदारी है। पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है और हमें अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

पढ़ें :- आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं: दर्ज हुई एक और FIR, हज कमेटी की जमीन बेचने का आरोप
Advertisement