नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ असम पहुंच गई है। असम पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से लगातार यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच असम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से बड़ा आरोप लगया गया है। उन्होंने कहा कि, उनकी गाड़ी को रोकर हमला किया गया है। इन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर इसका आरोप लगाया है।
पढ़ें :- Cloudflare Down: दुनियाभर में क्लाउडफ्लेयर सर्विस पड़ी ठप, नेटिज़न्स ने एक्स पर ला दी शिकायतों की बाढ़
कांग्रेस की तरफ से एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि, असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ के दौरान बीजेपी के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया। साथ ही लिखा कि, कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान BJP के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव @Jairam_Ramesh जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया।
BJP के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
इन… pic.twitter.com/WaY62WN4Jd
पढ़ें :- Modi-Putin Joint Statement : पुतिन,बोले- 'भारत को जारी रहेगी फ्यूल सप्लाई', पीएम मोदी ने कहा- रूसी नागरिकों को मिलेगा फ्री ई-टूरिस्ट वीजा
— Congress (@INCIndia) January 21, 2024
उन्होंने आरोप लगाया कि, हमला करने वाले के हाथ में भाजपा का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती।