Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-दिल्ली में जामा मस्जिद तिरंगे के साथ गूंजी दहाड़, नमाजी बोले-जो हमारे मुल्क पर रखेगा बुरी नजर , सबसे पहले हिन्दुस्तानी मुसलमान का बहेगा खून

Video-दिल्ली में जामा मस्जिद तिरंगे के साथ गूंजी दहाड़, नमाजी बोले-जो हमारे मुल्क पर रखेगा बुरी नजर , सबसे पहले हिन्दुस्तानी मुसलमान का बहेगा खून

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के विरोध में पूरे देश में उबाल है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद (Historic Jama Masjid of Delhi) की सीढ़ियों से शुक्रवार को पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया गया। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों मुसलमानों ने दहशतगर्दी के खिलाफ लड़ने की आवाज बुलंद की और कहा कि पाकिस्तान भारतीय मुसलमानों (Indian Muslims) का भी दुश्मन है।

पढ़ें :- Ram Temple Donation Theft Row : नृपेंद्र मिश्रा बोले-राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया, भक्तों का विश्वास हुआ है आहत , बदलना चाहिए पूरा मैनेजमेंट

 

पढ़ें :- UPPSC ने जारी किया APO मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर मारे गए 26 पर्यटकों के लिए देशभर में गम और गुस्से की लहर है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार से सख्त ऐक्शन की मांग की जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid of Delhi) पर भी जबरदस्त आक्रोश जाहिर किया गया। सैकड़ों मुसलमानों ने हाथों में तिरंगे और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के पोस्टर लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

जामा मस्जिद (Jama Masjid) से कहा गया, ‘जो हमारी मुल्क के ऊपर बुरी नजर रखेगा, सबसे पहले हिन्दुस्तान के एक-एक मुसलमान का खून बहेगा। अपने मुल्क में दहशतगर्दी पनपने नहीं देंगे। सरकार जल्द से जल्द सख्त फैसले ले, कड़े फैसले ले। उसके बाद देश को सुकून मिलेगा। कश्मीर के उन भाइयों को भी सलाम जिन्होंने दहशतगर्दों का मुकाबला किया और जानें बचाईं। हम उन 26 परिवारों के साथ हैं जिनके बच्चों की जान गई।’

हिंदू हो मुस्लिम हो या सिख, ईसाई, गरीब हो या अमीर, आतंकवाद को हिन्दुस्तान के अंदर पनपने नहीं देगा

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान का एक एक नागरिक, 140 करोड़ देशवासी, हिंदू हो मुस्लिम हो या सिख, ईसाई, गरीब हो या अमीर, आतंकवाद को हिन्दुस्तान के अंदर पनपने नहीं देगा। इस जामा मस्जिद (Jama Masjid) से कहना चाहते हैं कि जो कह रहे हैं कि लड़ाई लड़ रहे हैं, वो हिन्दुस्तान के मुसलमानों के साथ भी अत्याचार और अन्याय कर रहे हैं। ये आपस में नफरत पैदा करना चाहते हैं। भाई को भाई से लड़वाना चाहते हैं। इस मुल्क में 75 साल पहले हिंदुओं और मुसलमानों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी और अब आतंकवाद के खिलाफ एकसाथ लड़ेगा।

पढ़ें :- अपराधियों से आगे निकलना है तो पुलिस को तकनीक से लैस करना होगा: अमित शाह
Advertisement