नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment Case) के आरोप पर राजनीतिक विज्ञान विभाग (Department of Political Science) के सहायक प्रोफेसर (अनुबंधित) को बर्खास्त (Dismissed Assistant Professor in Sexual Harassment Case) कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन ने न्यू फ्रेंडस पुलिस थाने (New Friends Police Station) में एक महिला द्वारा दर्ज कराई शिकायत के बाद सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) की गिरफ्तारी पर की गई है।
पढ़ें :- विपक्ष पर बरसे CM योगी ,बोले- यूपी में अब कट्टा-बम नहीं बनता, युवा खुद लिख रहे हैं अपनी तकदीर
जामिया प्रशासन के अनुसार, सहायक प्रोफेसर की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति (Zero Tolerance Policy) का पालन किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन (University Administration) इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करता है। आरोपी स्थायी संकाय सदस्य नहीं है, बल्कि अनुबंधित कर्मचारी है, जिसे अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था।
यौन उत्पीड़न की घटना (Sexual Harassment Case) विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुई थी। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत एवं निजी मामला है। जामिया का इस कथित घटना से कोई संबंध नहीं है। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन (University Administration) ने गंभीर अपराध की कड़ी निंदा करते हुए उसको बर्खास्त कर दिया। जामिया प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।