Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jammu-Kashmir Encounter : शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

Jammu-Kashmir Encounter : शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

By santosh singh 
Updated Date

शोपियां। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को शोपियां में सेना ने बड़ा अभियान चलाया और सफलता हासिल की।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हुई। मंगलवार की सुबह शोपियां जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्दों को घेरा। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने पहले मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया। इसके बाद कुछ समय बाद ही दो और आतंकियों को भी मार गिराने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने लगातार अभियान चलाया हुआ है।

इसी अभियान के तहत शोपियां के शुकरू केलर इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान लश्कर के आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। हालांकि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी पहलगाम में हमला करने वाले आतंकी नहीं हैं। इससे पहले मंगलवार को ही पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों के शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए। आतंकियों की सूचना सुरक्षा बलों को देने वाले को 20 लाख का इनाम भी दिया जाएगा। तीनों पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में शामिल आतंकियों के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। एजेंसियों ने आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। आतंकियों की सूचना देने पर 20 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो आतंकियों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे की खोज जारी है।

पहला आतंकी

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

शोपियां जिले (Shopian District) के रहने वाला शाहिद कुट्टे, पुत्र मोहम्मद यूसुफ कुट्टे, 8 मार्च 2023 को लश्कर-ए-तैयबा (श्रेणी-A) में शामिल हुआ था। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा जो इस मुठभेड़ में मारा गया। आतंकी शाहिद कुट्टे ने 8 अप्रैल 2024 को डैनिश रिसॉर्ट पर फायरिंग कर दो जर्मन पर्यटकों और एक ड्राइवर को घायल किया था। इसके अलावा वह 18 मई 2024 को बीजेपी सरपंच की हत्या और 3 फरवरी 2025 को TA जवान की हत्या में भी शामिल या संदिग्ध रहा है।

दूसरे आतंकी की हुई पहचान

लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के श्रेणी-C के आतंकी अदनान शफी डार, निवासी वांडूना मेलहोरा, शोपियां, ने 18 अक्टूबर 2024 को वाची इलाके में एक गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या की थी। सुरक्षाबलों द्वारा इस मुठभेड़ में वह मारा गया। तीसरे आतंकी की पहचान जारी है और इलाके में तलाशी अभियान अब भी चल रहा है।

Advertisement