बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे गुरेज़ सेक्टर के नौशेरा में गुरुवार तड़के भारतीय सेना ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बना दिया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में एलओसी (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।
पढ़ें :- राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह
यह मुठभेड़ ‘ऑपरेशन नौशेरा नार IV’ (OP NAUSHERA NAR IV) के तहत नौशेरा नार इलाके के पास हुई। सेना के सतर्क जवान सीमा पर निगरानी कर रहे थे, तभी उन्होंने कुछ घुसपैठियों के एक समूह को भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते हुए देखा। जब जवानों ने उन्हें ललकारा, तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
इसके जवाब में सेना ने भी असरदार जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। सुबह होते ही, सेना ने यह पक्का करने के लिए इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया कि वहां कोई और घुसपैठिया तो नहीं छिपा है। तलाशी के दौरान मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
सेना ने क्या कहा?
भारतीय सेना (Indian Army) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस ऑपरेशन की जानकारी दी। सेना ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर गुरेज़ सेक्टर में भारतीय सेना और पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी के साथ जवाब दिया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन अभी जारी है।
पढ़ें :- ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके भविष्य के लिए है: राहुल गांधी
OP NAUSHERA NAR IV, Bandipora
Based on intelligence provided by JKP regarding likely infiltration attempt, a joint operation was launched by #IndianArmy and @JmuKmrPolice in Gurez Sector. Alert troops spotted suspicious activity and challenged, which resulted in terrorists… pic.twitter.com/Jd6e1uHdpd
— Chinar Corps
– Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 28, 2025
हाल की अन्य सफलताएं
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार का बड़ा फरमान, पीजी करने वाले डॉक्टरों ने 10 साल पहले छोड़ी सरकारी सेवा तो देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड
यह इस महीने सुरक्षाबलों की कोई पहली बड़ी कामयाबी नहीं है। इसी महीने की शुरुआत में ‘ऑपरेशन अखल’ के तहत तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था और एक जवान घायल हो गया था। उस पूरे ऑपरेशन में कुल छह आतंकी मारे गए थे।
2 अगस्त को भी सुरक्षाबलों ने अखल के जंगली इलाके में तीन आतंकियों को ढेर किया था। यह ऑपरेशन 1 अगस्त को खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू हुआ था। मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े थे। इसी आतंकी समूह ने पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी।