Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 जनवरी 2026 का राशिफल: आज सेहत पर ध्यान दें, कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

22 जनवरी 2026 का राशिफल: आज सेहत पर ध्यान दें, कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 जनवरी 2026 का राशिफल: गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…कर्क राशि के लोगों को आज दिन प्रगति लाने वाला है।

पढ़ें :- 13 फरवरी 2026 का राशिफल: आज करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा, नई योजना सफल होगी...आप भी जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष – आज आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। रुका पैसा मिल सकता है। स्वास्थ्य पर सावधानी रखें। कार्यस्थल पर तारीफ मिलेगी और नए रिश्ते बन सकते हैं। संयम से बोलें।

वृषभ – आज दिन सामान्य रहेगा। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं, ऑफिस में व्यस्तता होगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा। ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन – आज विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता तथा नए स्रोतों से लाभ की संभावना। व्यापार और सामाजिक पहचान में वृद्ध‍ि होगी।

कर्क – आज दिन प्रगति लाने वाला है। कारोबार में लाभ तथा नौकरी के अच्छे अवसर सामने आएँगे। आज परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता है।

पढ़ें :- 04 फरवरी 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन है अच्छा, पूरे होंगे रुके हुए सभी काम

सिंह – आज काम में सफलता व लाभ के योग हैं। संतान पर खर्च हो सकता है पर संतोष मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या – आज करियर और कारोबार में मुनाफा, शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए सर्दी-जुकाम से सतर्क रहें।

तुला – आज खर्च बढ़ सकते हैं और स्वस्थ्य का ध्यान आवश्यक। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिल सकता है। विरोधी पर भरोसा न करें।

वृश्चिक – आज का दिन फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ, नौकरी में तरक्की की संभावनाएँ हैं। सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।

धनु – आज सेहत पर ध्यान दें, जबकि कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक।

पढ़ें :- 03 फरवरी 2026 का राशिफल: आज धन और साझेदारी में सावधानियां फायदेमंद रहेंगी...जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

मकर – आज दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धन लाभ तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। निवेश सोच समझकर करें।

कुंभ – आज आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नई योजनाओं पर चर्चा सार्थक होगी।

मीन – सकारात्मक संभावनाओं से भरा दिन। व्यावसायिक गतिविधियों में लाभ तथा नौकरी में उन्नति के योग हैं। खान-पान में संयम रखें।

Advertisement