Japan Earthquake : जापान में रियक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता के भूकंप के तगड़े झटके लगने के बाद हजारों की संख्या में आबादी प्रभावित हुई है। इशिकावा में समुद्र की ऊंची लहरें डरा रही हैं। बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। रूस के तटीय इलाकों में भी सुनामी का अलर्ट (Tsunami Alert ) जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के पश्चिमी तट के पास भूकंप के बाद सुनामी का खतरा पैदा हो गया है। जापान में भूकंप कितना चिंताजनक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 33 हजार से अधिक घरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई है।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
जापान में भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों और बिजली सप्लाई कंपनियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र के आसपास 33,500 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है। जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के बुरी तरह प्रभावित होने की खबर है। इसके अलावा तोयामा, इशिकावा और निगाता प्रांत में भी बड़ी आबादी भूकंप से प्रभावित हुई है।