japan rocket engine explosion : जापान के एक प्रमुख छोटे नए रॉकेट के इंजन में उस समय आग लग गई जब इंजन का मंगलवार को दहन परीक्षण किया गया। खबरों के अनुसार,हालांकि आग लगने से इसके बाहरी हिस्से में कोई क्षति नहीं पहुंची। ‘एप्सिलॉन एस रॉकेट’ के लगातार दूसरी बार विफल होने से इसकी प्रगति को लेकर चिंता गहरा गई है क्योंकि इसे अगले साल लांच किये जाने की उम्मीद की जा रही थी।
पढ़ें :- Iran-US War : ट्रंप का होर्मुज को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका के साथ मिलकर कई देश भेजेंगे जंगी जहाज
‘कैबिनेट’ के मुख्य सचिव योशिमासा हयाशी ने पत्रकारों को बताया कि यह परीक्षण दक्षिण-पश्चिमी जापान में स्थित तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र के प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर किया गया था और ‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए)’ इसकी जांच कर रही है।