Japan Sanae Takaichi : जापान के इतिहास में जल्द ही एक सुनहरा पन्ना जुड़ने वाला है। देश में पहली बार एक महिला प्रधानमंत्री का पद संभालेगी। जापान की चुनावी राजनीति में जीत का परचम फहराने वाली जापान में आयरन लेडी के नाम से मशहूर साने ताकाइची ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। वहां इस बात की संभावना जताई जा रही है कि ताकाइची ही अगले प्रधानमंत्री का पद संभालेंगी। ताकाइची ने सत्तारूढ़ पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी (Former Prime Minister Junichiro Koizumi) के बेटे और पर्यावरण मंत्री शिंजिरो कोइजुमी को हराया है। कोइजुमी को जापान के सबसे उदारवादी नेताओं में से एक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद द्वारा उनकी नियुक्ति को 13 अक्टूबर तक मंजूरी दी जा सकती है।
पढ़ें :- Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
इतिहास रचने वाली साने ताकाइची के सामने अब कई जटिल मुद्दे नई चुनौतियों के रूप में हैं, जिनमें बूढ़ी आबादी, भू-राजनीतिक उथल-पुथल, लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था और आप्रवासन को लेकर बढ़ती बेचैनी शामिल है। इसके पहले ताकाइची जापान की राजनीतिक व्यवस्था (Japan’s political system) में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
ताकाइची का नाम सामने आने पर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ताकाइची का नेतृत्व न केवल जापान की राजनीति में लैंगिक संतुलन (gender balance) का प्रतीक होगा, बल्कि देश की विदेश नीति और आंतरिक दिशा में भी एक नया अध्याय जोड़ेगा। लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी (Liberal Democrats Party) एक पुरुष प्रधान पार्टी है और ताकाइची इस पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष हैं। ताकाइची साल 1993 में पहली बार अपने गृहनगर नारा से सांसद चुनी गईं थीं। उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता मंत्री सहित कई अहम सरकारी पदों पर काम किया है।
जापान में अक्तूबर के मध्य में संसदीय मतदान होने की उम्मीद है। संसदीय मतदान में ताकाइची अगर पीएम चुन ली जाती हैं तो वे शिगेरु इशिबा (Shigeru Ishiba) की जगह लेंगी, जिन्होंने सितंबर में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
पढ़ें :- Qatar Ras Laffan Gas Plant : कतर के रास लाफान गैस प्लांट में बड़ा धमाका , 54 लोग घायल और 18 लापता