Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Javed Akhtar ने पाकिस्तान को लाहौर में लताड़ा, बोले- मुंबई के हमला करने आतंकी खुलेआम घूम रहे हैंआपके मुल्क में

Javed Akhtar ने पाकिस्तान को लाहौर में लताड़ा, बोले- मुंबई के हमला करने आतंकी खुलेआम घूम रहे हैंआपके मुल्क में

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान (Pakistan) को धो दिया। लाहौर (Lahore) में आयोजित हुए फैज फेस्टिवल 2023 (Faiz Festival 2023 ) में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर(Javed Akhtar)  ने पाकिस्तानी को आईना दिखाया। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर (Javed Akhtar)  का एक वीडियो वायरल है। मौका था फैज फेस्टिवल 2023 (Faiz Festival 2023 ) का, जगह थी लाहौर (Lahore) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar)  ने पाकिस्तानियों को चुभने वाली खरी-खरी बात कह दी।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि अहम बात ये है कि जो आजकल फिजा इतनी गर्म है, वो कम होनी चाहिए। भारतीय डायलॉग राइटर ने आगे जिस अंदाज में पाकिस्तानियों को सुनाया, उसकी तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि हम तो बंबई के लोग हैं। हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था, वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं।’ जावेद ने दो टूक कहा कि ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

पढ़ें :- शुगर कंट्रोल करने के लिए गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये सब्जियां

पाकिस्तान में दिया जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का ये बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोगों ने गीतकार के बयान की तारीफ की है। खास कर के भारत के लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। जावेद अख्तर भारत और पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी बोले। उन्होंने कहा कि हमने तो नुसरत के बड़े-बड़े फंक्शन किए, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए… आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ।

इस पर पाकिस्तानी भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। मशहूर भारतीय गीतकार ने कहा कि हकीकत ये है, चलिए हम एक दूसरे को इल्जाम न दें।

Advertisement