Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Jensen Huang Nvidia CEO job back : 11 दिन में CEO पद पर लौटे जेन्सेन हुआंग, जानें वापसी के पीछे की कहानी

Jensen Huang Nvidia CEO job back : 11 दिन में CEO पद पर लौटे जेन्सेन हुआंग, जानें वापसी के पीछे की कहानी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jensen Huang Nvidia CEO job back : दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने महज 11 दिनों में ऐसा कमबैक किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। ऑफिस पहुंचते ही कर्मचारियों ने तालियों और गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान Huang ने कर्मचारियों को दूसरा मौका देने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके पहले निजी जिंदगी से जुड़े विवादों के कारण उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।

पढ़ें :- Emergency Landing : शंघाई से कोलकाता आ रही Indigo फ्लाइट की अगरतला में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, थमी पैसेंजर की सांसें

कंपनी के बोर्ड ने पहले उनके इस्तीफे को स्वीकार किया और फिर उनकी वापसी की मांग भी ठुकरा दी। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद पूरी कहानी बदल गई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस्तीफा देने के महज 11 दिन बाद हुआंग फिर कंपनी के CEO बन गए? आइए पूरी कहानी समझते हैं।

Jensen Huang Nvidia के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने कंपनी को AI की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों ने उनके करियर पर सवाल खड़े कर दिए। खबरों में उन पर विवाहेतर संबंधों के आरोप लगे। इनमें एक चीनी कारोबारी महिला के साथ संबंध का मामला भी शामिल था। इस महिला पर बीजिंग के लिए जासूसी करने का संदेह जताया गया था। इन आरोपों के सामने आने के बाद कंपनी पर भी दबाव बढ़ने लगा।

दरअसल, पुराने संस्थापक के पास कंपनी के कामकाज की गहरी जानकारी, कर्मचारियों और निवेशकों के साथ मजबूत रिश्ते और नेतृत्व का अनुभव होता है। इन खूबियों के कारण बोर्ड को किसी नए CEO की तुलना में पुराने नेतृत्व पर भरोसा करना अधिक सुरक्षित लगता है। किसी संस्थापक या पूर्व CEO का दोबारा कंपनी की कमान संभालना Corporate world में पहले भी देखने को मिला है।

जब बोर्ड और निवेशकों को लगा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके बिना कारोबार संभालना मुश्किल हो सकता है तो कई कंपनियों ने ऐसे समय में अपने पुराने नेतृत्व को वापस बुलाया है। कई बार Successor के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने पर पुराने CEO की वापसी हुई। कुछ मामलों में बोर्ड को बाहरी दबाव के कारण अपना फैसला बदलना पड़ा।

पढ़ें :- आपकी WhatsApp चैट पर किसी और की नजर! एक गलती से यूजर्स की प्राइवेसी पर खतरा
Advertisement