Jharkhand News: झारखंड की चपंई सोरेन सरकार ने फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। बता दें कि, झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं। इनमें से एक सीट फिलहाल खाली है। एक विधायक बीमार होने की वजह से फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। विधानसभा में 79 विधायक हैं, जिसके बाद बहुमत का आंकड़ा 40 हो गया। वहीं, अब चंपई सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- तेलंगाना लोकल बॉडी चुनाव में जीत, कांग्रेस सरकार की पॉलिसी का है साफ समर्थन
सरकार को अस्थिर करने के प्रयास हुए: चंपई सोरेन
राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद चंपई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि, सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। सीएम ने कहा हेमंत है तो हिम्मत है। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना काल में राज्य के मजदूरों को हवाई जहाज से लाया गया।
गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल: हेमंत सोरेन
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने भाषण में कहा कि, 31 जनवरी की काली रात रही। देश के लोकतंत्र में यह काली रात जुड़ी। देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा। जिस तरीके से यह घटना घटित हुई है। मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं।