Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jharkhand News : झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू

Jharkhand News : झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू

By संतोष सिंह 
Updated Date

झारखंड। झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) में दो समुदायों में विवाद के बाद बुधवार को हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। जिसके चलते शहर में धारा 144 लागू (Section 144 Applied) कर दी गई है। खबर के अनुसार, शिवरात्रि (Shivratri) के लिए तोरणद्वार (Toran Gate) बनाने के मुद्दे पर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव और आगजनी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह
पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

बता दें कि पलामू के पानकी बाजार में एक समुदाय द्वारा शिवरात्रि (Shivratri)  के लिए तोरणद्वार बनाया जा रहा था। जिसे लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और आगजनी शुरू हो गई। पथराव में छह लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना के बाद तीन पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी सीके सिन्हा (SP CK Sinha) ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement