नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) की सर्विस ठप हो गई है। ज्यादातर यूजर्स के मोबाइल में सिग्नल नहीं आ रहे हैं। 20 प्रतिशत लोगों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी में बाधा होने की रिपोर्ट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) पर की है। 14 प्रतिशत लोगों को जियो फाइबर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) की वेबसाइट भी सही तरह से काम नहीं कर रही और न ही यूजर्स जियो ऐप (Jio App) को एक्सेस कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर पर 12 बजे के करीब 10 हजार से अधिक शिकायतें हैं। आउटेज की परेशानी दिल्ली, लखनऊ और मुंबई जैसे शहरों से अधिक रिपोर्ट की गई हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
डाउनडिटेक्टर पर हजारों रिपोर्ट
जियो की सर्विस डाउन (Jio Services Down) होने की शिकायत देशभर से यूजर्स कर रहे हैं। एक्स पर भी जियो डाउन ट्रेंड (Jio Down Trend) कर रहा है। लोग जियो के लिए मीम शेयर कर रहे हैं।