JioHotstar Live Streaming: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने राम नवमी (Ram Navami 2025) के खास मौके पर एक शानदार लाइवस्ट्रीम की घोषणा की है। आज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक, दर्शक अयोध्या में हो रहे भव्य उत्सवों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड के महानायक और पद्म विभूषण से सम्मानित अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रामकथा ( Ram Katha) का भावुक और प्रेरणादायक वाचन करेंगे। राम जन्मभूमि से हो रहे इस लाइवस्ट्रीम में भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा को सात कांडों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
अमिताभ बच्चन न केवल कथा सुनाएंगे, बल्कि बच्चों के लिए खास इंटरऐक्टिव सेशन में रामायण की कहानियां सरल और मनोरंजक तरीके से भी साझा करेंगे। इस भव्य आयोजन में कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी जैसे दिग्गज कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। साथ ही देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, भद्राचलम, पंचवटी, चित्रकूट और अयोध्या से आरतियों और विशेष पूजा का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
घर बैठे आध्यात्मिकता का करें अनुभव
JioHotstar पहले भी महाशिवरात्रि और Coldplay के लाइव कॉन्सर्ट जैसी प्रस्तुतियों के जरिए करोड़ों दर्शकों का दिल जीत चुका है। इस बार राम नवमी जैसे पावन पर्व को लाइवस्ट्रीम करना न केवल तकनीक के प्रभाव को दर्शाता है, बल्कि यह देश की आस्था और संस्कृति को एक नए आयाम में जोड़ता है। JioHotstar की इस पहल से लोग अपने घरों में बैठे-बैठे ही राम जन्मोत्सव की भव्यता और आध्यात्मिकता का अनुभव कर सकेंगे।