Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया निलंबित, नैक रेटिंग के मामले सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया निलंबित, नैक रेटिंग के मामले सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति ने सोमवार को प्रोफेसर राजीव सिजारिया (Professor Rajiv Sijaria) को निलंबित कर दिया, जिन्हें हाल ही में सीबीआई (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। जेएनयू के कुलपति शांतिश्री पंडित (JNU Vice Chancellor Shantishree Pandit)द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जेएनयू (JNU) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (Atal Bihari Vajpayee School of Management and Entrepreneurship) के प्रोफेसर सिजारिया को प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यह मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर के वड्डेश्वरम में कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (KLEF) को अनुकूल ए++ एनएएसी मान्यता रेटिंग दिलाने के लिए रिश्वतखोरी के आरोपों से संबंधित है। जेएनयू के आदेश में कहा गया है कि प्रोफेसर सिजारिया को “केंद्रीय जांच ब्यूरो और विभागीय जांच के परिणाम आने तक विश्वविद्यालय की सेवाओं से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। 1 फरवरी को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में सिजारिया सहित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC ) निरीक्षण समिति के अध्यक्ष और छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement