नई दिल्ली। देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर हलचल तेज है तो वहीं अब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्र संघ (JNUSU) का चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, जिसके मुताबिक इसी महीने 22 मार्च को छात्र संघ का चुनाव होगा। जिसके नतीजे 24 मार्च को घोषित किए जाएंगे। चार साल बाद ये चुनाव होने जा रहे हैं।
पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात
जेएनयू इलेक्शन कमेटी (JNU Election Committee) ने छात्र संघ चुनावों की घोषणा के मुताबिक 11 मार्च को वोटर लिस्ट तैयार होगी, जिसके बाद 14 मार्च से उम्मीदवारों का नामांकन शुरू होगा। मतदान दो चरणों में कराए जाने का फैसला किया गया है। सुबह 9 से 1 और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दो चरणों में होगा। ये चुनाव बैलेट पेपर से ही कराएंगे।
नामांकन 15 मार्च तक
वोटिंग से दो दिन पहले यानी 20 मार्च को प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। रविवार को चुनाव समिति (Election Committee)और छात्र संगठनों की देर रात तक बैठक हुई। जिसके बाद बाद चुनाव संबंधी कार्यक्रम जारी किया गया है। चुनाव को लेकर अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक उम्मीदवार 15 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जिसके बाद 16 मार्च को उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
पढ़ें :- Bihar MLC Polls : कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, तीन पर सहयोगी आरजेडी से होगा सीधा मुकाबला
आचार संहिता जारी
इससे पहले जेएनयू (JNU) छात्र संघ चुनाव समिति (Election Committee) ने आगामी चुनावों में प्रचार के नियमों को लेकर आचार संहिता जारी की थी। समिति ने छात्रों से चुनाव आयोग का सहयोग करने की गुजारिश की थी ।ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से कराए जा सकें। आचार संहिता के मुताबिक चुनाव समिति (Election Committee) की इजाजत के बिना पोस्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके साथ ही छात्र सिर्फ हाथ से बनाए पोस्टर का ही इस्तेमाल करेंगे।
चुनाव को लेकर बनाए गए सख्त नियम
चुनाव के दौरान अगर कोई छात्र जेएनयू (JNU) की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्र प्रचार के लिए कैंपस की इमारतों, सड़कों, खंभों, बस स्टॉप, पेड़ों पोस्टर नहीं लगा सकते। इसके साथ ही किसी भी सार्वजनिक बैठक के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा जुलूस निकालने, वाहनों का इस्तेमाल करने पर भी रोक लगाई गई है।
2019 में हुए थे आखिरी बार चुनाव
पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि
आपको बता दें कि चार साल बाद जेएनयू (JNU) में छात्र संघ चुनाव (Student Union Elections) होने जा रहे हैं। कोरोना के चलते चुनाव नहीं हो सके थे। इस दौरान छात्र लगातार चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। इससे पहले साल 2019 में छात्र संघ के चुनाव हुए थे जिसमें आइशी घोष ने जीत दर्ज की थी जो लेफ्ट विंग की प्रत्याशी थीं। अब एक बार फिर से चुनाव होने जा रहे हैं जिसकों लेकर छात्र काफी उत्साहित हैं।