शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री सिंधिया एक महिला को गुटखा खाते हुए पकड़ने के बाद समझाइश देते हुए नजर रहे हैं। वीडियो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) महिला से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, गुटखा खाना सेहत के लिए खराब है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया महिला से उसके पास रखे हुए गुटखा को बैग से निकलवाते हैं और उसे फिंकवा देते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया महिला से वादा लेते है कि, वो आज के बाद गुटखा नहीं खाएगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के इस कदम की तारीफ़ की जा रही है।
पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है
Video- शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल छू लेने वाला उनका एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। उनकी नजर गुटखा खा रही एक महिला पर पड़ी।उसे पास बुलाकर मुस्कराते हुए सिंधिया ने कहा कि गुटखा मत खाओ बहन-मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली.. pic.twitter.com/gMJlEkuE93
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) April 11, 2025
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) शिवपुरी जिले के खनियाधाना में एक हितग्राही सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां वे हितग्राहियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे इसी दौरान मुंह में गुटखा दबाए एक महिला हितग्राही उसने सर्टिफिकेट लेने पहुंची। महिला को गुटखा खाते देख केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टोक दिया। जब महिला मंच पर पहुंची तो सिंधिया ने उसके बैग से गुटखा निकालकर फिकवाया और बोले-अभी भले ही मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली तो बुरा लगा होगा, लेकिन यह तुम्हारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, खनियाधाना में गुरुवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच करोड़ आवास बनाने का निर्णय लिया है, इसका उद्देश्य कोई भी बिना आवास के नहीं रहे।