Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kaccha Soot ke Upay : कच्चे सूत के उपाय से हो जाएगा जीवन की समस्याओं का अंत, करें ये काम

Kaccha Soot ke Upay : कच्चे सूत के उपाय से हो जाएगा जीवन की समस्याओं का अंत, करें ये काम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kaccha Soot ke Upay : जीवन की राह में खुशियां भी है और बाधाएं भी। बाधाओं के आने पर व्यक्ति विचलित होने लगता है। हालात विपरीत होने पर व्यक्ति का धर्म छूटने लगता है। ऐसे वक्त में ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति का मार्गदर्शन करता है।  जीवन में बाधाओं से बाहर निकलने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए है। ज्योतिष शास्त्र में कच्चे सूत को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कच्चे सूत से जुड़े कुछ उपाय जीवन की समस्याओं को हल करने के साथ ही व्यक्ति को मनोवांछित परिणाम  भी दे सकते हैं।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

बुधवार के दिन गणपति की वंदना करें और फिर एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें। इसे गणपति के चरणों में अर्पित करें। इसके साथ कच्चे सूत को अपने पर्स में रख लें। इसके बाद गणपति के सम्मुख अपनी मनोकामना या प्रार्थना कहें। बिगड़े काम में सफलता मिलती है।

व्यवसाय में सफलता के लिए कच्चे सूत को केसरी रंग में रंग कर अपने कार्यस्थल पर रख दें। इससे आपको जल्द ही शुभ परिणाम मिलने लगेंगे। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति  के योग भी बनने लगते हैं।

साढ़ेसाती  के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र का जप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट दें। शनि महाराज का
एकाक्षरी मंत्र – ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जप करते रहें ।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement