Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kamada Saptami 2022: कामदा सप्तमी का व्रत रखने से कुंडली में सूर्य बलवान होता है , जानें शुभ मुहूर्त

Kamada Saptami 2022: कामदा सप्तमी का व्रत रखने से कुंडली में सूर्य बलवान होता है , जानें शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kamada Saptami 2022 : हिंदू धर्म में जीवन को उल्लास पूर्ण जीने के लिए देवी देवताओं की पूजा आराधना की परंपरा सदियों से चली आ रही है। गृहस्थ जीवन के सभी अंग सुखी और संपन्न रहे इसके लिए तिथि विशेष पर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। संतान के सुखी जीवन के लिए कामदा सप्तमी व्रत रखा जाता है।इस दिन भगवान सूर्य नारायण की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस इस व्रत को रखने से संतान की इच्छा पूरी होती है।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

कामदा सप्तमी व्रत
सोमवार, 06 जून 2022
सप्तमी प्रारंभ: 06 जून सुबह 6:40 बजे
सप्तमी समाप्त: 07 जून सुबह 7:55 बजे

यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए प्रत्येक शुक्ल सप्तमी को किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से स्वास्थ्य, धन, संतान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ब्रह्मा जी ने कामदा व्रत की महिमा और महत्व भगवान विष्णु को बताया था।  कामदा सप्तमी इन सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाती है। कामदा सप्तमी का व्रत करने से जातक की कुंडली में सूर्य बलवान होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Advertisement