1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. जोस बटलर, सैम कुर्रन… से लेकर मोइन अली तक; IPL में धमाल मचाने वाले इंग्लिश प्लेयर्स को टी20 वर्ल्ड कप में मौका

जोस बटलर, सैम कुर्रन… से लेकर मोइन अली तक; IPL में धमाल मचाने वाले इंग्लिश प्लेयर्स को टी20 वर्ल्ड कप में मौका

England T20 World Cup 2024 Squad : न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, बोर्ड की ओर से घोषित 15 सदस्यीय टीमों में आठ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौजूद आईपीएल सीजन में अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं। इनमें जोस बटलर का नाम शामिल है, जिन्हें टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी गयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

England T20 World Cup 2024 Squad : न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, बोर्ड की ओर से घोषित 15 सदस्यीय टीमों में आठ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौजूद आईपीएल सीजन में अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं। इनमें जोस बटलर का नाम शामिल है, जिन्हें टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी गयी है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन जून से संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में किया जाना है। जिसके लिए टीम के ऐलान की अंतिम तिथि 1 मई है। ऐसे में सभी टीमें अपनी 15 सदस्यीय टीमों का ऐलान कर रही हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम में बटलर के अलावा मोइन अली, सैम कुर्रन, जोनाथन (जॉनी) बेयरस्टो, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, रीस टॉपले का नाम शामिल है, जो मौजूदा आईपीएल सीजन में अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है।

इंग्लैंड का 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड

1-जोस बटलर (लंकाशायर) कप्तान

2-मोईन अली (वारविकशायर)

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

3-जोफ्रा आर्चर (ससेक्स)

4-जोनाथन बेयरस्टो (यॉर्कशायर)

5-हैरी ब्रूक (यॉर्कशायर)

6-सैम ​​करन (सरे)

7-बेन डकेट (नॉटिंघमशायर)

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

8-टॉम हार्टले (लंकाशायर)

9-विल जैक्स (सरे)

10-क्रिस जॉर्डन (सरे)

11-लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशायर)

12-आदिल राशिद (यॉर्कशायर)

13-फिल साल्ट (लंकाशायर)

पढ़ें :- IND vs NZ Live : दूसरे टी20 में भारत पहले करेगा गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर करेंगे बल्लेबाजी

14-रीस टॉपले (सरे)

15-मार्क वुड (डरहम)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...