Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद कमलनाथ की छुट्टी, जीतू पटवारी को कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद कमलनाथ की छुट्टी, जीतू पटवारी को कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने यहां पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वो कमलनाथ की जगह लेंगे। वहीं, सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

बता दें कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की बात कही जा रही थी। अब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। बता दें, जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें राऊ विधानसभा से भाजपा के मधु वर्मा ने हराया था।

Advertisement