Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कंगना रनौत का बेबाक बयान, बोलीं- मेरी पहचान दो साल के राजनीतिक सफर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से है

कंगना रनौत का बेबाक बयान, बोलीं- मेरी पहचान दो साल के राजनीतिक सफर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से है

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कहना है कि वे कोई कठपुतली नहीं हैं। अभिनेत्री ने कहा कि हो सकता है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके साथ न खड़ी हो। कंगना ने आगे कहा कि कई फिल्म निर्देशकों के लिए अब भी वे बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने देश में बनाईं दो व्यवस्था, किसान 50 हज़ार न चुकाए तो ज़मीन नीलाम, 'मित्रों' के लिए बैंक से कितना भी पैसा लो, जो मर्जी चुकाओ

भाजपा से अलग राय पर क्या बोलीं कंगना?

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  ने DD नेशनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी विचारों और पार्टी की आधिकारिक राय के बीच अंतर के बारे में बात की। कंगना रनौत ने कहा कि भले ही उनके सार्वजनिक बयान कभी-कभी भाजपा के रुख से मेल नहीं खाते दिखे हों, लेकिन उनकी मुख्य पहचान उनके दो साल के राजनीतिक करियर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से जुड़ी है।

‘जान-बूझकर पार्टी से अलग नहीं होना चाहती’

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं अपनी पार्टी से अलग होना चाहती हूं, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि जब बहुत ज्यादा शोर-शराबा हो, तो अपनी बात सुनाने के लिए जोर से बोलना पड़ता है। इसलिए मैं कभी-कभी कड़े बयान देती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं जान-बूझकर पार्टी से अलग नहीं होना चाहती, लेकिन अगर कभी ऐसा करती भी हूं, तो एक व्यक्ति के तौर पर यह ध्यान रखना चाहिए कि मैं कोई कठपुतली नहीं हूं। ‘आज बीजेपी मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो। मैं दो साल से सांसद हूं। एक एक्टर के तौर पर मेरा करियर 20 साल से चल रहा है। 20 वर्षों से मेरी अपनी एक पहचान रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस, बोली-मोदी सरकार का नया ‘मास्टर स्ट्रोक’, त्यौहारों से पहले ‘चीनी घोटाला’

‘खान या कुमार’ के अपोजिट नहीं करेंगी काम?

अपने फिल्मी करियर के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि राजनीति में आने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता बनी हुई है। उन्होंने कहा,कि बहुत सारे डायरेक्टर मुझे अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। उनमें से कई तो बस इंतजार कर रहे हैं। वे मुझसे पूछते हैं, कि आपने इंडस्ट्री क्यों छोड़ी?’ जिंदगी में करने के लिए और भी बहुत कुछ है। कंगना रनौत ने इस बात पर जोर दिया कि अगर वे एक्टिंग में वापसी करती हैं, तो वह किसी ‘खान या कुमार’ के अपोजिट काम करने के बजाय अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना पसंद करेंगी।

Advertisement