नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज देश में तानाशाही चल रही है। किसी को भी उठाकर बिना वजह जेल में बंद कर दिया जा रहा है। इस तानाशाही के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं।
पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
उन्होंने कहा, BJP की केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को अपमानित कर रही है। जनता के द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को साजिशन जेल में डाल दिया गया है। दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी। INDIA Alliance देश और संविधान बचाने के लिए देश की 543 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के आवास पर उनकी पत्नी @KejriwalSunita जी से मुलाकात की।
तानाशाही के इस दौर में वे जिस बहादुरी के साथ चेहरे पर मुस्कान लिए डटे हुए हैं वो वाकई प्रेरणा दायक है।
इस लड़ाई में हम हर कदम उनके साथ हैं। लोकतंत्र को बचाने की ये लड़ाई हम सब… pic.twitter.com/xGHzI8aRNi
पढ़ें :- होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान, कहा-इससे हालात और होंगे खराब
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) May 1, 2024
इसके साथ ही उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, तानाशाही के इस दौर में वे जिस बहादुरी के साथ चेहरे पर मुस्कान लिए डटे हुए हैं वो वाकई प्रेरणा दायक है। इस लड़ाई में हम हर कदम उनके साथ हैं। लोकतंत्र को बचाने की ये लड़ाई हम सब मिल कर लड़ेंगे। 25 मई को दिल्ली की जनता जेल का बदला वोट से लेने जा रही है। बता दें कि, कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से INDIA गठबंधन के उम्मीदवार हैं।