Kanpur Gangrape : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress leader Priyanka Gandhi Vadra) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आरोप लगाया कि ‘इस जंगल राज में महिला होना अपराध बन गया है। कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) ने कहा कि कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की शिकार दो नाबालिग लड़कियों ने आत्महत्या कर ली थी और अब उनके पिता ने भी आत्महत्या कर ली है।
पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
कानपुर में गैंगरेप से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था।
उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 7, 2024
पढ़ें :- कंगना रनौत ने योग गुरू रामदेव की लगा दी क्लास, बोलीं- बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो...
प्रियंका गांधी (Gandhi Vadra) ने एक्स पर लिखा कि कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है। उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक, जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। इस जंगल राज में महिला होना भर अपराध हो गया है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं?
पिछले महीने घाटमपुर इलाके के एक गांव में दो लड़कियों को ईंट भट्ठे के पास एक खेत में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था, जहां वे काम कर रही थीं। कथित तौर पर दुष्कर्म (Gangrape) के कुछ दिनों बाद ये घटना हुई थी। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले ईंट भट्ठा के ठेकेदार रामरूप निषाद (48), उसके बेटे राजू (18) और भतीजे संजय (19) ने नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था। अतिरिक्त सीपी (कानून व्यवस्था) हरीश चंद्रा (Harish Chandra) ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवारों के अनुसार, आरोपियों ने 16 और 14 साल की लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।