गाजियाबाद। कांवड यात्रा (Kanwad Yatra) के कारण बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए है। शिक्षा विभाग (Education Department) ने 17 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक सभी स्कूल बंद किए है। सभी स्कूल अब 24 जुलाई को सभी स्कूल खुलेंगे।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
हरिद्वार से लेकर मेरठ गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा (Kanwad Yatra) के चलते जिले के सभी स्कूल 17 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन तैयारी पूरी करने में जुट गया है। पुलिस ने हाईवे पर सभी अवैध कट पर बैरिकेडिंग कर बंद करा दिया है।
मेरठ में आज से स्कूल बंद
मेरठ प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूल 16 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद कर दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह (District Magistrate Dr. VK Singh) ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि शिवरात्रि 23 जुलाई को है, ऐसे में कांवड़ियों की संख्या और मूवमेंट काफी अधिक रहेगा।
रिपोर्ट: सतीश सिंह