लखनऊ। भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) का प्रिय मास सावन का महीना आने वाला है। इस बार 11 जुलाई से सावन शुरू रहा है। उसी दिन से कावंड यात्रा (Kanwar Yatra) भी शुरू हो जायेगी। कावंड़ यात्रा (Kanwar Yatra) 9 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि इस साल सावन पूरे तीस दिन तक रहेंगे। और सावन में तो त्यौहारों का भी सिलसिला शुरू हो जाता है।
पढ़ें :- Video- 'एक खून माफ होता तो ज्ञानेंद्र कुमार को गोली मार देता...' VIP प्रमुख मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर फूटा गुस्सा
ऐसे में मन में कई चीजे करने को आती हैं कि सावन में सोमवार को फास्ट रखना है। भोले बाबा की पूजा करने के लिये कहां के शिव मंदिर में जाना है और फास्ट में कैसा खाना खाना है उसका मेनू और क्या कपड़े पहनने है घर कैसे सजाना है अगर घर में मंदिर है तो उसकी साज-सज्जा जैसी चीजे शामिल हैं। वहीं इस महीने युवाओं का कांवड़ यात्रा में जाने की तैयारी अलग शामिल हैं। बताते चले कि सावन के महीने में श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। लोगों का मानना है कि कांवड़ यात्रा से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।
बता दें कि सावन महीना भोले शंकर की भक्ति करने का सब से सुंदर समय होता है। इन दिनों भक्त भोले बाबा का व्रत और रुद्राभिषेक करते हैं। माना जाता है कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम ने किया था । तब से आज तक शिव भक्तों की कावंड़ यात्रा (Kanwar Yatra) श्रद्धा और निष्ठा का प्रतीक बन गई है।
बताते चले कि कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में हजारों, लाखों शिव भक्त हिस्सा लेते हैं। कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान कुछ नियम भी होते हैं जिसे साधक को फालो करने होते हैं। शराब सिगरेट तंबाकू से दूरी रखनी पड़ेगी विचारों में शुद्धता रखनी होगी क्रोध से बचना होगा तभी आप भोले बाबा को खुश कर पायेंगे।
पढ़ें :- Basti News : जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत, हादसा CCTV में कैद